24 Apr 2024, 07:00:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नमस्ते इंग्लैंड के अगले गीत में परिणीती बनी अर्जुन कपूर की 'पटोला'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 2:15PM | Updated Date: Oct 3 2018 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक दिलचस्प ट्रेलर और 'तेरे लिए' 'भरे बाजार' और 'धूम धड़ाका' जैसे तीन सुपरहिट गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड के निर्माता अब 'पटोला' नामक फिल्म के चौथे गीत का अनावरण करने के लिए तैयार हैं। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पर फ़िल्माये गए 'पटोला' में दोनों कलाकार कोरियोग्राफर की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए नज़र आएंगे।
 
आस्था गिल की आवाज़ में गुनगुनाये गए इस मज़ेदार पंजाबी ट्रैक को बादशाह और दिलजीत द्वारा रीक्रिएट किया गया है। विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने कहा,"पटोला का मतलब है एक खूबसूरत लड़की, इस फिल्म में अर्जुन का किरदार (परम), जसमीत (परिनीती के किरदार) को इस नाम से संदर्भित करता है। इस गीत का सार ही यही है।
 
साथ ही, यह भी बताने की कोशिश की गई है कि हर लड़की अपने अनोखे तरीके से सुंदर होती है और उस सौंदर्य की सराहना की जानी चाहिए। बादशाह और दिलजीत ने अपना खुद का लोकप्रिय गीत 'पटोला' रीक्रिएट कर के यह नया रोचक और पेप्पी नंबर बनाया है। यह निश्चित रूप से सभी युवाओं के लिए अगला पार्टी गीत है और मुझे उम्मीद है कि वे सभी गीत का आनंद लेंगे। "
 
पिछले गीत 'तेरे लिए' में रोमांटिक यात्रा और दोनों के बीच पनपती केमिस्ट्री दिखाई गई थी, वही नया गीत पटोला सभी युवाओं के बीच एक नए पार्टी नंबर के रूप में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है। निर्देशक जो दर्शकों को नमस्ते लंदन से 'राफ्ता राफ्ता', और नमस्ते इंग्लैंड से धूम धड़ाका जैसे कुछ प्रतिष्ठित पंजाबी गीत देने के लिए जाने जाते हैं, वही अब नए पटोला गाने के साथ निर्देशक एक ओर पंजाबी नंबर पेश करने के लिए तयार है जिसमें फ़िल्म की मुख्य जोड़ी इश्क़ फ़रमाते हुए नज़र आएगी।
 
यह फिल्मी सफ़र पंजाब और लुधियाना के खूबसूरत पंजाबी खेत से शुरू हो कर, अमृतसर का रुख करती है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर मूवी एंटरटेनर्स के साथ मिलकर पेन फिल्म और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा द्वारा अभिनीत "नमस्ते इंग्लैंड" 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »