20 Apr 2024, 15:17:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'बाजार' के नए गाने से यो यो हनी सिंह की वापसी, रिलीज हुआ गाने का टीजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2018 1:00PM | Updated Date: Oct 3 2018 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस साल दमदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह वर्तमान में अपनी सफलता का लुत्फ़ उठा रहे है। संगीत की दुनिया के महारथी अब आगामी फिल्म बाजार से बिलिनीयर नामक फ़िल्म का अगला ट्रैक रिलीज के लिए तैयार है।
 
फ़िल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से "दिल चोरी" और "छोटे छोटे पेग" जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ हनी सिंह ने साल की शानदार शुरुवात की थी। वही 'लवयात्री' से 'रंगतारी' और 'उर्वशी' को भी दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।
 
बिलिनीयर की रिलीज के साथ, हनी सिंह के प्रशंसक एक ओर मज़ेदार गीत देखने के लिए तैयार है। गाने का टीज़र शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा,"@yyhsofficial entering this #Baazaar with #Billionaire. Song out tomorrow! Stay tuned".
 
यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत इंडस्ट्री में अपने अप्रतिम संगीत और अक्षम शैली के साथ विजय प्राप्त की है। धमाकेदार वापसी करने वाले, यो यो हनी सिंह एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज़ कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »