29 Mar 2024, 18:26:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान फिल्मकार आनंद एल राय के साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे। शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ज़ीरो' में काम कर रहे हैं। फिल्म में वह बौने के किरदार में नजर आयेंगे। कहा जा रहा है कि 'ज़ीरो' के बाद भी शाहरुख और आनंद का गठबंधन जारी रहेगा।
 
शाहरुख ने आनंद के प्रोडक्शन के साथ मिल कर अगले पांच साल में कुछ फिल्मों का निर्माण करने का फैसला किया है। इनमें से कितनी फिल्मों में शाहरुख बतौर हीरो नज़र आएंगे, अभी ये तय नहीं हुआ है।
 
फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म जीरो के जरिये एक बार फिर शाहरुख़, कैटरीना और अनुष्का की जोड़ी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। इससे पहले यह जोड़ी यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »