20 Apr 2024, 10:19:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अजय ने शुरू की तानाजी की शूटिंग पहली बार होंगे योद्धा के रोल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 1:44PM | Updated Date: Sep 27 2018 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्‍म तानाजी की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्‍होंने इसकी जानकारी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दी। तानाजी के मुहूर्त शॉट की तस्‍वीर शेयर की गई है। बता दें कि तानाजी द अनसंग वॉरियर का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं। वे जुलाई 2017 से इस पर काम कर रहे थे। अजय के साथ भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म नवम्बर 2019 में रिलीज होगी।
 
यह फिल्म 1670 में सिंहगढ़ युद्ध पर बेस्ड है, जिसमें तानाजी मालुसरे ने साहस के साथ लड़ाई लड़ी थी। जल्द ही अजय देवगन टोटल धमाल, चाणक्य और फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
 
फिल्म का पूरा नाम तानाजी- द अनसंग वरियर है, जिसमें अजय छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे। अजय ने कुछ समय पहले पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- ''वह लड़ा अपने लोग, अपनी मिट्टी और अपने किंग छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए। भारतीय इतिहास का एक जाबांज योद्धा। सूबेदार तानाजी मालुसरे।''
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »