29 Mar 2024, 00:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणवीर ने पी.वी. सिंधु से मुलाकात को 'फैन मूमेंट' बताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 4:54PM | Updated Date: Sep 26 2018 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु से मुलाकात को 'फैन मूमेंट' करार देते हुए कहा कि उन्हें उनका उत्साह भरा अंदाज बहुत पसंद है। रणवीर ने मंगलवार को फोर्ब्स इंडिया टाइकून ऑफ टूमॉरो इवेंट में सिंधु से मुलाकात की जहां उन्हें युवा आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
 
सिंधु ने अभिनेता के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आखिरकार हम मिले। यह बहुत सुखद और निश्चित तौर पर फैन मूमेंट था। मैं आपको सफलता के लिए बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं आपको रणवीर सिंह की जगह रॉक स्टार कहूंगी। इस पर रणवीर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हां, आखिरकार, यह सचमुच खुशी का पल था और मेरे लिए भी एक फैन मूमेंट था।
 
आपने हम सभी को गौरवांवित किया है, चैंप। आपका उत्साह पसंद है। आप हमेशा चमकती रहें।" रणवीर इन दिनों फिल्मकार रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें सैफ अली खान की बेटी सारा भी प्रमुख भूमिका में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »