28 Mar 2024, 22:52:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चलती ट्रेन में अक्षय के बेटे ने किया खतरनाक स्टंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 11:10AM | Updated Date: Sep 26 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में शुमार हैं। अक्षय को उनके स्टंट के लिए जाना जाता है। वह अक्सर अपनी फिटनेस और स्टंट को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय अपनी फिल्म के एक्शन सीक्वेंस खुद करते हैं। अब उनके बेटे आरव भी इसी राह पर चल पड़े हैं। दरअसल आरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में वह स्टंट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल अक्षय के बेटे आरव का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह चलती ट्रेन में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लगभग 10 लाख लोग देख चुकें हैं। बता दें कि अभी आरव की उम्र 16 साल है। वह भी अपने पिता की तरह मार्शल आर्ट्स सीख रहे हैं।
 
अक्षय की पत्नी ट्विंकल ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'पुराने ब्लॉक की एक चिप। अपनी ट्रेनिंग का प्रदर्शन ट्रेन में करते हुए, जबकि मेरी बुआ की आवाज डरी हुई लग रही है।'इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरव चलती ट्रेन में कोच की छत में लगी रॉड्स को पकड़कर कलाबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आरव के पास एक महिला खड़ी है, जो कि आरव के कलाबाजी करने पर चीख रही हैं और उन्हें सावधान कर रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »