29 Mar 2024, 15:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कम होने का नाम नहीं ले रही आयुष शर्मा की मुश्किलें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:31AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान के जीजा आयुष शर्मा इन दिनों आपनी आगामी फिल्म लवरात्रि की रिलीज की तैयारियों में लगे हुए हैं। लेकिन लगता है आयुष शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयुष की यह डेब्यू फिल्म है, लेकिन कुछ लोगों के एतराज के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया है। शीर्षक को लेकर कोई विवाद न हो इस आशंका के चलते यह फैंसला लिया गया है।

फिल्म का नाम बदलने पर आयुष ने कहा है कि यह निराशाजनक है कि हमें इस तरह से फिल्म का नाम बदलना पड़ रहा है। हम इस शीर्षक के साथ लंबे समय से जुडे़ हुए थे। जब भी हम कोई फिल्म बनाते हैं तो हमारे लिए सबसे ज्यादा जरुरी उसका नाम होता है। लेकिन कुछ लोगों की वजह से हमें यह बदलना पड़ रहा है। आयुष ने कहा है कि विवाद के पीछे की वजह को समझना मेरे लिए मुश्किल था, क्योंकि फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »