24 Apr 2024, 07:53:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर कल्पना लाजमी का 64 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल्पना कैंसर से पीड़ित थीं। वह काफी समय से किडनी के कैंसर का इलाज करा रही थीं। कल्पना को धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल्पना लाजमी पिछले तीन साल से बीमार चल रही थीं, हालांकि पिछले तीन महीने से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब थी। उन्हें किडनी के साथ-साथ लिवर की भी समस्या थी।
पिछले साल नवंबर में भी कल्पना को हालत बिगड़ने पर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
इलाज के दौरान उन्हें काफी कमजोरी भी महसूस हो रही थी। कल्पना की हृदय-गति में कमी आ गई थी, जिसके कारण वो काफी अहसज महसूस कर रही थीं। कैंसर के कारण उनकी किडनी काफी समय से ठीक से काम नहीं कर रही थी।बता दें कि कल्पना के इलाज के लिए कई बॉलीवुड सितारों ने भी उनकी आर्थिक मदद की थी। कल्पना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें 'एक पल', 'रूदाली', 'दरमियां', 'क्यों?' और 'चिंगारी' जैसी फिल्में प्रमुख हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »