24 Apr 2024, 19:12:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अच्छी स्क्रिप्ट लिखने पर नेगेटिव किरदार निभाएंगी काजोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2018 10:55AM | Updated Date: Sep 24 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि वह अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ही नेगेटिव किरदार निभायेंगी। काजोल को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढ़ाई दशक से अधिक का समय हो गया है। काजोल ने अपने अब तक के सिने करियर के दौरान रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर किरदार निभाये हैं। नब्बे के दशक में प्रदर्शित फिल्म गुप्त में काजोल ने नेगेटिव किरदार निभाया था।
 
काजोल से जब पूछा गया कि क्या वह फिर से नेगेटिव किरदार निभाना चाहती हैं? काजोल ने सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने ऐसा सोच कर नहीं रखा है कि वह कभी नेगेटिव किरदार या खलनायिका वाले किरदार नहीं निभाएंगी। लेकिन, उनके पास अब तक ऐसी स्क्रिप्ट आती ही नहीं हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »