29 Mar 2024, 04:40:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कैंसर से पीड़ित फिल्म डायरेक्टर कल्पना लाजमी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 11:25AM | Updated Date: Sep 23 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। 'रूदाली' और 'दमन' जैसी फिल्मों की मशहूर फिल्मकार और पटकथा लेखक कल्पना लाजमी का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह 64 वर्ष की थीं। फिल्म निर्माता की प्रवक्ता पारुल चावला ने बताया, आपको सूचित करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि कल्पना लाजमी का आज सुबह 4.30 बजे निधन हो गया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि लाजमी ने अस्पताल में अंतिम सांसे लीं, वह किडनी संबंधित समस्याओं के कारण मंगलवार से आईसीयू में थीं। उनकी अंत्येष्टि ओशिवारा श्मशान में दोपहर 12.30 बजे होगी। लाजमी वर्षो से डायलिसिस पर थीं और उन्होंने पिछले साल साक्षात्कार में कहा था, मेरी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है, पर मैंने नहीं। वह अपने भाई और मां के साथ रहती थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »