19 Apr 2024, 16:14:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाईका ने अर्जुन से अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2018 11:58AM | Updated Date: Sep 22 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की चर्चा आम बात रही है। लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें उड़ रही है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के तलाक का जिम्मेदार भी बताया गया। 
 
बीते दिनों दोनों एक फैशन शो में साथ नजर आए, उसके बाद ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों ने अपने रिश्ते को आॅफीशियल कर दिया है। आमतौर पर अपने रिश्ते को लेकर चुप रहने वाली मलाइका अरोरा ने अर्जुन कपूर से अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
 
मलाइका हाल ही में अनीता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर गई थीं, जहां उनसे डेटिंग पर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, मैं तो डेटिंग के कॉन्सेप्ट को जानती ही नहीं हूं। मुझे यह सब समझ में ही नहीं आता है।
 
'मलाइका ने आगे कहा- 'मैंने अपनी जिंदगी में सबसे पहले जिस इंसान को डेट किया, उससे ही शादी की। इसके अलावा मैंने किसी को डेट नहीं किया है। अब मलाइका के इस बयान से तो साफ है कि वो अर्जुन तो क्या किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं।
 
मलाइका और अरबाज 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए मिले थे इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।  5 साल डेटिंग के बाद 1998 में शादी कर ली और शादी के 20 साल बाद कपल ने 2017 में तलाक ले लिया।  अरबाज खान के बारे में खबर है कि वे इस समय जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »