19 Apr 2024, 14:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने चर्चित रियलिटी शो 'डांस दीवाने' से समय निकाल कर विदेश में मस्ती कर रही है। हाल ही में उन्होंने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेटे रयान और पति डॉ श्रीराम माधव नेने के साथ नजर आ रही हैं।
 
माधुरी दीक्षित की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार वह पूरे परिवार संग स्पेन में छुट्टियां मना रही है। तस्वीर में वह बेट और पति संग सेगवे (सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर) पर खड़ी दिख रही हैं। माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से 'डांस दीवाने' शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात की जाए तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »