20 Apr 2024, 14:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। संगीत जगत में एक खास पहचान रखने वाली प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी एस आर के म्यूजिक  इस साल कई बड़ी फिल्मों का निर्माण करने जा रही है। संगीत के क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब फिल्म निर्माण में कदम रख दिया है। यह जानकारी म्यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रोशन सिंह ने दिया है। एस आर के म्यूजिक कम्पनी हिंदी फिल्म सतरंगी  शुरू कर चुकी है। वर्तमान में  दो बड़ी भोजपुरी फिल्मों को निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया  है।

जिसमें एक है ‘शपथ’ इसकी शूटिंग बीते दो दिन पहले मुम्बई में शुरू हो चुकी है। जिसे एस आर के म्यूजिक ,नीलम शर्मा इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कर रही है इस फिल्म के निर्देशक दीपक जऊल है। फिल्म के लिड एक्टर सुपर स्टार पवन सिंह व रोशन राजपूत है। जबकि  लिड एक्ट्रेस सोनालिका प्रसाद, चांदनी सिंह व यामिनी सिंह है, वहीं दूसरी फिल्म गर्व से बोलो बन्दे मातरम  है। इस फिल्म के मुख्य सितारे प्रमोद प्रेमी व कनक पाण्डे है। जिसके  निर्देशक चंदन चौधरी है। गौरतलब है कि कुल मिलाकर एस आर के म्यूजिक कंपनी इस वर्ष दर्शको को फूल इंटरटेनमेंट  करायेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »