29 Mar 2024, 03:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान ने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी से की थी। पहली बार उन्हें दूरदर्शन के सीरियल 'सर्कस' और फिर 'फौजी' में देखा गया था। अब शाहरुख के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 52 वर्षीय अभिनेता टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।
 
दूरदर्शन के 59वीं सालगिरह पर सर्कस के एपिसोड को दिखाया जाएगा। जो 22 सितंबर से शुरू होगा और हर शनिवार, रविवार रात 9: 30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह सीरियल सन 1989 से 1990 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इस सीरियल को अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने डॉयरेक्ट किया था। इस शो को देखने के बाद पुराने दिनों की याद आ जाएगी। यकीनन शाहरूख खान के इस सीरियल को देख पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएंगी।
 
इसके अलावा शाहरुख जीरो में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं कटरीना एक सुपरस्टार की भूमिका निभाने वाली हैं। जबकि सलमान खान कटरीना के हीरो के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 'जीरो' में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। ये फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »