29 Mar 2024, 03:54:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर खुद को एवरेज एक्टर मानते हैं। रणबीर कपूर की फिल्म संजू हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। संजय दत्त के जीवन पर बनी संजू में रणबीर के अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। फिल्म में रणबीर के अभिनय को दर्शकों के साथ ही फिल्म समीक्षकों ने भी बेहद पसंद किया। रणबीर का कहना है कि वह खुद को न तो ज्यादा महत्व देते हैं और न ही गंभीरता से लेते हैं।
 
रणबीर ने कहा कि उनकी नजरों में वह बस एक एवरेज ऐक्टर और औसत से भी नीचे के इंसान हैं, जिसे अच्छे अवसर मिले हैं। उन्हें खुद पर विश्वास है कि वह अच्छा काम कर सकते हैं और यही उनकी सफलता की वजह है। रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल हैं। उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »