19 Apr 2024, 14:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती है जाह्नवी कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 11:49AM | Updated Date: Sep 18 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों मशहूर डिजायनर मनीष मल्होत्रा के साथ स्विट्जरलैण्ड गई हुई हैं।  स्विट्जरलैण्ड में जाह्नवी किसी मैगजीन के फोटोशूट के लिए वहां गईं हैं।
 
इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरें में वह  जींस के साथ व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में वह बिना मेकअप के दिख रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   
 
जाह्नवी ने फिल्म  'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी 'तख्त' में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »