20 Apr 2024, 16:43:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हिरानी ने किया खुलासा, बोले- झूठे थे ‘संजू’ में दिखाए कुछ सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 1:06PM | Updated Date: Sep 15 2018 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉक्स आॅफिस पर दमदार कमाई करने वाली फिल्म 'संजू' के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हिरानी ने बताया कि फिल्म 'संजू' में वास्तविक कहानी से इतर भी अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया था। संजय दत्त के प्रति फैली नफरत की भावना को सहानुभूति में बदलने के उद्देश्य से ऐसा किया गया था।
 
 एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के शुरूआती एडिटेड वर्जन को वास्तविक कहानी के अनुसार जैसा का तैसा रखा गया था, लेकिन उसे लोगों ने पसंद नहीं किया। तब राजकुमार को यह महसूस हुआ कि संजू कहानी का नायक है और हमें उसके प्रति सहानुभूति रखनी होगी। निर्देशक ने बताया कि इसके बाद फिल्म में कुछ हिस्से जोड़े गए थे जो इसके शुरूआती एडिटेड वर्जन में नहीं थे। उदाहरण के तौर पर फिल्म में अदालत का फैसला आने के बाद जब संजू अपनी जान लेने की कोशिश करते हैं तो यह सीन शुरूआती एडिटेड वर्जन में नहीं था। इसे बाद में फिल्म में शामिल किया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »