28 Mar 2024, 23:03:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

15 साल पुराना वादा तोड़ेंगे सैफ, अजय के साथ कर सकते हैं काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2018 12:16PM | Updated Date: Sep 15 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 15 साल पहले सैफ अली खान ने कसम खाई थी कि बड़े सितारों के साथ मल्टीस्टारर फिल्में नहीं करेंगे। वजह यह कि 2003 में आई कल हो न हो में वह शाहरुख के संग थे और उनके रोल पर जबर्दस्त कैंची चल गई थी। इसके बाद सैफ का करिअर भले ही नीचे आया परंतु वह सितारों के साथ फिल्म करने से बचते रहे। अब खबर है कि सैफ अपनी कसम तोड़ने जा रहे हैं। वजह है अजय देवगन का व्यक्तिगत अनुरोध।

अजय ने सैफ से उनकी होम प्रोडक्शन ऐतिहासिक फिल्म तानाजी में एक महत्वपूर्ण रोल करने का आग्रह किया है। उन्होंने खुद सैफ से बात की कि वह उनकी फिल्म में आएं। उनका रोल भी अजय के बराबर तथा अहम होगा। फिलहाल सामने नहीं आया कि सैफ क्या रोल करेंगे परंतु वह राजी होते हैं तो किसी पीरियड फिल्म में काम करने का उनका पहला मौका होगा। इससे पहले सैफ और अजय कच्चे धागे तथा ओमकारा में साथ काम कर चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »