23 Apr 2024, 22:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्राची देसाई आज 30 वर्ष की हो गयी है। बारह सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में जन्मी प्राची ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत छोटे पर्दे पर प्रसारित सीरियल ..कसम से..से की। इसके बाद प्राची ने डांसिग रियालिटी शो झलक दिखला जा सीजन 2 में हिस्सा लिया और प्रथम विजेता चुनी गई। प्राची ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रॉकऑन से की। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
 
इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये भी नामांकित की गयी। इसके बाद प्राची ने वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई दुबारा और बोल बच्चन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसके बाद प्राची की पुलिसगिरी रॉकऑन 2 और अजहर जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन ये फिल्में टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी। प्राची इन दिनों इंडस्ट्री में अधिक सक्रिय नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »