18 Apr 2024, 16:01:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बदलापुर के बाद, निर्देशक श्रीराम राघवन एक ओर मर्डर मिस्ट्री के साथ है तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2018 1:19PM | Updated Date: Sep 12 2018 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम राघवन दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री जैसी फ़िल्मो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध है। निर्देशक की पिछली फ़िल्म "बदलापुर" एक इंटेंस मर्डर मिस्ट्री पर आधारित थी जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था और अब श्रीराम राघवन अपनी आगामी फिल्म अंधाधुन के साथ जनता जनार्दन का दिल जीतने के लिए तैयार है।
 
आयुष्मान खुराना अभिनीत 'अंधाधुन' भी एक दिलचस्प मर्डर गुथी के इर्दगिर्द घूमते हुए नज़र आएगी जिसमें आयुष्मान एक नेत्रहीन पियानो वादक की भूमिका निभा रहे है। एक के बाद एक रिलीज हुए विचित्र और मज़ेदार पोस्टर ने श्रीराम राघवन की आगामी थ्रिलर के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
 
वही, फिल्म के ट्रेलर को मुख्य कलाकार द्वारा सलमान खान के गेम शो दस का दम पर लॉन्च किया गया था और फिल्म के दिलचस्प ट्रेलर को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है। बॉलीवुड की कई फ़िल्मो में अपना हुनर दिखा चुके आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फ़िल्म "अंधाधुन" के साथ निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ पहली बार सहयोग कर रहे है।
 
अंधाधुन में एक अंधे पियानो कलाकार और उनकी प्रेम कहानी देखने मिलेगी लेकिन उनका जीवन उस समय उथल पुथल हो जाता है जब वह त्रासदियों की दुनिया में फस जाता है। अंधाधुन में अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी जो दृश्यम के बाद एक बार फिर ग्रे भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
 
इस फिल्म में राधिका आपटे भी शामिल हैं, जो हाल ही में अपने काम के लिए सराहना का पात्र बनी हुई है। वही, बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, 'अंधाधुन' श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आपटे द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »