29 Mar 2024, 14:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से काफी दूर है। इन दिनों उनकी हालत काफी खराब है। उनका लुक इतना बदल गया है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' उनकी खराब हेल्थ की वजह से आॅफ एयर हो गया था। 'कॉमेडी किंग' की गैरमौजूदगी में उनके फैंस कई दिनों से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों खबरें आईं थीं कि कपिल एक पंजाबी फिल्म 'सन आॅफ मंजीत सिंह' को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 
हाल ही में कपिल ने इस फिल्म  का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। पोस्टर में गुरप्रीत घुग्गी अपने बेटे को उठा के लिए चला जा रहा है। दोनों बाप-बेटे का कैरेक्टर एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले लग रहा है।  इस फिल्म को कपिल ने सुमित सिंह के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।  इसे विक्रम ग्रोवर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। वहीं खबरें आ रही हैं कि कपिल अक्टूबर में टीवी पर नए शो के साथ धमाकेदार वापसी कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »