19 Apr 2024, 21:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म 'भारत' को छोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया था। उस समय सलमान खान से नाराज होने की खबरें भी जोरों पर थीं। हालांकि सलमान ने कभी अपने गुस्से को मीडिया के कैमरे के सामने नहीं दिखाया। वहीं ऐसी भी खबर सुनने को मिली थी कि सलमान खान की फिल्म में काम करने से मना करने के बाद प्रियंका को बॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल हो सकता है।
 
लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई यह भी कभी खुलकर सामने नहीं आया है।अब प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यह खबर प्रियंका के फैंस के साथ सलमान के फैंस को भी हैरान परेशान कर सकती है। भारत फिल्म से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा का सलमान खान से एक बार फिर से समान हो सकता है।
 
जानकारी के अनुसार इस बार सलमान खान का पूरा परिवार गणेश चतुर्थी के मौके पर बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर मनाएगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सलमान के परिवार के अलावा भारत फिल्म की एक्ट्रेस करीना कैफ भी होंगी। वहीं गणेश चतुर्थी पर अर्पिता खान शर्मा घर प्रियंका चोपड़ा के आने की संभावना है।
 
अगर प्रियंका चोपड़ा गणेश चतुर्थी के मौके पर अर्पिता खान शर्मा के घर पर आती हैं तो उनका सीधा बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान से होगी। पता हो कि अर्पिता खान शर्मा और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छे दोस्त हैं। फिल्म भारत छोड़ने के बाद भले ही सलमान खान और प्रियंका की दोस्ती असहज हो गई हो लेकिन अर्पिता और प्रियंका की दोस्ती आज भी पहले जैसी की बरकरार है।
 
ऐसे में देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के सामने पड़ने के बाद खुद को किस तरह पेश करती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के फिल्म 'भारत' विवाद की तो इस फिल्म लिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा का नाम तय किया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने के आखिरी मौके पर प्रियंका ने सलमान की 'भारत' से किनारा कर लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने निस से सगाई करने और हॉलीवुड एक्टर क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउब्वॉय निंजा वाइकिंग' में काम मिलने के चलते उन्होंने 'भारत' में काम करने से मना कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »