25 Apr 2024, 20:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नन को लेकर रवीना बौखलाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 10:33AM | Updated Date: Sep 11 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नन को लेकर केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज के विवादित और शर्मनाक बयान बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की प्रतिक्रिया सामने आई है। रवीना ने इसे सरासर धमकी करार दिया है।
 
जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली नन को लेकर केरल के निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने कहा था 'इसमें किसी को कोई शक नहीं कि नन वेश्या है। 12 बार उसने मजे लिए और 13वीं बार यह बलात्कार हो गया?
 
जब उससे पहली बार रेप हुआ तो उसने पहली बार ही शिकायत क्यों नहीं की?' दरअसल, एक नन ने जून में आरोप लगाया था कि मुलाक्कल ने एक कॉन्वेंट में साल 2014 से 2016 के बीच उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद से विभिन्न कैथोलिक सुधार संगठनों के सदस्यों ने सड़कों पर उतरकर एक रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप के खिलाफ पुलिस की ओर से जांच में ढिलाई बरते जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »