29 Mar 2024, 04:44:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म पैडमैन, हेराफेरी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा और हाउसफुल के अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड की कई शख्सियतों ने अक्षय को जन्मदिन की बधाई दी। 1990 में अपने फिल्म करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय 100 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक हैं। अक्षय के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, खिलाड़ी अक्षय कुमार आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन और आने वाला अच्छा हो। अनिल कपूर ने कहा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार।
 
आप पर्दे और असल जिंदगी में दिल जीतते रहें। आपको आने वाले साल में बहुत सफलता मिले। बहुत प्यार और अच्छा स्वास्थ्य व खुशी मिले। 2.0 के टीजर का इंतजार है। अभिषेक बच्चन ने लिखा, बेहतरीन इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक अक्की भइया। शाहिद कपूर ने कहा, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार, लोगों को प्रेरित करते रहें। भूमि पेडनेकर ने लिखा, महान प्रेरणा और इंसान को जन्मदिन की बहुत बधाई।
 
आपका आने वाला साल शानदार रहे और आपको बहुत सारी सफलता मिले। ऋतिक रोशन ने कहा, अक्षय कुमार आपको बधाई। उम्मीद है कि आपका साल आपकी तरह सुपर हो। मौनी रॉय ने लिखा, जन्मदिन मुबारक..एक नम्र दिल वाले महान इंसान व सुपरमैन अक्षय कुमार सर, आपके दिन आपके फिल्म के गानों की तरह आनंद से भरे हों। पुलकित सम्राट ने कहा, जन्मदिन मुबारक सर, आप हमेशा खिलाड़ी नंबर 1 रहेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »