16 Apr 2024, 21:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'कृष 4' के लिए रितिक रोशन ने छोड़ दी बड़ी सुपरहीरो फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 10:46AM | Updated Date: Sep 10 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे सेक्सी हीरो रितिक रोशन जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका लुक बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में वे गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे भी रितिक बहुत ही कम फिल्में साइन करते हैं। हाल ही में खबर मिली है कि उन्होंने एक बड़ी फिल्म का आॅफर ठुकरा दिया है।
 
वरुण धवन के भाई और डेविड धवन के बेटे फिल्ममेकर रोहित धवन एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह बड़े बजट की एक सुपरहीरो वाली फिल्म है। रोशंस की 'कृष' सीरिज में रितिक को हमेशा ही काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में रोहित की सुपरहीरो फिल्म के लिए भी उनकी पहली पसंद रितिक ही थे।
 
यह फिल्म रितिक को आॅफर की गई, लेकिन रितिक ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। हो सकता है इसकी वजह यही हो कि वे अपनी फ्रैंचाईजी के अलावा अब किसी और फिल्म में सुपरहीरो नहीं बनना चाहते हों। वरना इतनी बड़ी फिल्म ठुकराना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं। वैसे सही भी है, क्योंकि रितिक कृष के लिए अपना सुपरहीरो का क्रेज बरकरार रखना चाहते हैं।
 
रितिक और राकेश रोशन जल्द ही अपनी फिल्म 'कृष 4' पर काम शुरू करेंगे। जहां तक बात है रोहित धवन की सुपरहीरो फिल्म की, तो फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल ही रहा है। यह फिल्म कृष सीरिज से बिल्कुल अगल होगी और रितिक के फिल्म ठुकराने के बाद रोहित अपने अगले सुपर एक्टर की तलाश में हैं। रोहित अपनी इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं और फिल्म के ग्रांड होने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »