29 Mar 2024, 12:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी में बैठे हुए एक शख्स पर चीखते चिल्लाते नजर आ रहे हैं।  दरअसल रणवीर सिंह उस शख्स की रैश ड्राइविंग से खफा होकर उनपर नाराज होते दिख रहे हैं। ये वीडियो उसी शख्स ने शेयर किया है जिसपर रणवीर सिंह चिल्ला रहे थे और उन्हें भला बुरा कह रहे थे ‘अकुआरियाससंदेश’ नाम के ट्विटर यूजर ने रणवीर सिंह को रिप्लाई देते हुए ये वीडियो शेयर किया और साथ ही उन्होंने रणवीर के व्यवहार को लेकर उनकी आलोचना भी की। 
 
उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं।  तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है।  पागल इंसान अगर यही अटीट्यूड रहा तो सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना। फ्लॉप एक्टर।
 
जिस शख्स पर रणवीर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं ये वीडियो उसी शख्स की गाड़ी से किसी ने बनाया है। वीडियो में आवाज साफ तौर पर नहीं आ रही है, हालांकि ये जरूर समझ में आ रहा है कि रणवीर उसी शख्स को डांट रहे हैं और जवाब में गाड़ी चला रहा शख्स उनसे माफी मांग रहा है और शांत होने को कह रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »