20 Apr 2024, 00:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बड़े परदे पर किया गया रोमांस अक्सर एक्टर्स की निजी जिंदगी का हिस्सा बन जाता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के लवबर्ड कहे जाने वाले एक्टर्स रणबीर और आलिया के साथ हुआ। यह दोनों एक्टर्स जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे, लेकिन अब इनके रोमांस के किस्से रियल लाइफ का हिस्सा बन गए हैं।
 
फिल्म के सेट के अलावा दोनों अक्सर मूवी डेट और डिनर डेट पर देखे जाते हैं। कहा जा रहा है दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने आलिया भट्ट को लेकर खास बात कही है। ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के एक दूसरे से रिश्ते को सहमति देते हुए कहा कि वह जिससे चाहे उससे शादी करने के लिए चुन सकते हैं।
 
इस बारे में बताते हुए ऋषि कपूर कहते हैं, 'यह रणबीर कपूर का जीवन है। वह किससे शादी करना चाहता है, यह उसे तय करना है। आलिया भट्ट को नीतू कपूर पसंद करती है। मैं पसंद करता हूं। रणबीर भी पसंद करता है। इससे पहले महेश भट्ट ने भी इस रिश्ते पर सहमति जताते हुए कहा था- पिता होने के नाते मुझे खुशी है कि आलिया सारी चीजें खुद ही कर रही है। आलिया अब बड़ी हो गई हैं और यह उनका निजी मामला है जिसे उन्हें खुद तय करना होगा। 
 
जब मीडिया ने महेश भट्ट से पूछा कि क्या आलिया रणबीर कपूर से अगले साल शादी करने जा रही हैं इस पर उन्होंने कहा- मैंने अपने बच्चों के निजी जीवन पर कभी बात नहीं की। मुझे लगता है कि वो अडल्ट हैं और इस पर उनका अधिकार होना चाहिए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच अफेयर की खबरें आती रहती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »