29 Mar 2024, 21:29:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पापा सैफ का हाथ थामे समुंदर की लहरों को देख रहे तैमूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2018 10:56AM | Updated Date: Sep 5 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। मालदीव से इनकी तस्वीरें सामने आई हैं। हमेशा की तरह तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में सैफ अली खान, बेटे तैमूर के साथ बीच पर नजर आ रहे हैं। तैमूर पापा सैफ का हाथ थामे समुंदर की लहरों को गौर से देख रहे हैं।
 
तैमूर अक्सर अपने कपड़ों और लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। तैमूर जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं तो मीडिया पर्सन उसकी फोटो लेने के लिए बाहर ही खड़े रहते हैं। इन सभी से दूर तैमूर जब मालदीव में छुट्टियां बिताने गए हैं तब भी उनकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं। इस फोटो को सैफ की बहन सोहा अली खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »