26 Apr 2024, 01:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता विवेक  ओबेराय आज 42 वर्ष के हो गए। तीन सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेराय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिये सम्मानित किये गए।
 
वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म साथिया विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म विवेक ओबेराय के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए। 
 
वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिये अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष विवेक की सुपरहिट फिल्म मस्ती प्रदर्शित हुई। अडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन किया वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म युवा में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »