20 Apr 2024, 18:18:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आयुष शर्मा और वारिना हुसैन फ़िल्म "लवरात्री" के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुवात करने के लिए तैयार है लेकिन फ़िल्म की रिलीज से पहले आयुष और वरिणा अपने पहले  मैगज़ीन कवर पर जादू बिखेरते हुए नज़र आये। फिल्मफेयर के सितंबर इशू के कवर पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री एक ताज़ा हवा के झोंके की तरह नज़र आ रही है।
 
फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर द्वारा खींची गई तस्वीरों में आयुष और वरिणा दोनों ही बेहद लाज़वाब लग रहे है। अपना पहला कवर शेयर करते हुए आयुष ने लिखा,"My first cover ever, it’s extremely special to me". फिल्म की घोषणा के बाद से ही लवरात्री सुर्खियों में बनी हुई है।
 
मंदिर में आशीर्वाद मांगने से ले कर विभिन्न कॉलेजों का दौरा करने तक, स्ट्रीट फूड का आनंद लेने से क्लब होपिंग का लुत्फ़ उठाने तक, आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन अपनी फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। न सिर्फ प्रमोशनल गतिविधियों ने बल्कि चोगाड़ा, आँख लड़ जावे और तेरा हुआ गानों ने भी फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
 
गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित "लवरात्री" की कहानी आयुष शर्मा और वरिणा हुसैन की प्रेम कहानी के इर्दगिर्द घूमती हुई नज़र आएगी। "लवरात्री" नीरेन भट्ट द्वारा लिखी गयी है जो एक प्रसिद्ध गुजराती लेखक और पटकथा लेखक है। सलमान खान फिल्म्स बैनर के तहत बनी यह फिल्म सलमान खान द्वारा निर्मित है और 5 अक्टूबर, 2018 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »