20 Apr 2024, 05:53:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं आयिला भट्ट ने श्रीदेवी के निधन के करीब 6 महीने बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 24 फरवरी 2018 का दिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। शादी में शरीक होने गई श्रीदेवी के निधन की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। सभी जानते हैं कि आलिया श्रीदेवी के बहुत करीब थीं।
 
हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने श्रीदेवी के निधन पर कहा कि ‘श्रीदेवी की मौत की खबर खौफनाक थी। उनका चले जाना हर किसी की तरह मेरे लिए भी शॉकिंग था। उस समय मैं एक रेस्टोरेंट में थी, जब मुझे ये खबर पता चली। इसके बाद तो मैं कुछ खा नहीं सकी। मैं बुरी तरह से टूट गई थी और मेरा रोना बंद नहीं हुआ।’ आलिया ने आगे कहा, ‘श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के वक्त जिस तरह लोग आए थे, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वो देवी की तरह गईं। वो पल बहुत ही इमोशनल था।’
 
बता दें, श्रीदेवी को आलिया भट्ट का काम काफी पसंद था। कई मौकों पर श्रीदेवी ने आलिया भट्ट की तारीफ भी की थी।इतना ही नहीं श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘चालबाज’ के रीमेक में आलिया भट्ट काम करे। श्रीदेवी ने कहा था- आलिया काफी नेचुरल एक्ट्रेस हैं। वह एक ही समय पर अलग अलग तरह के रोल निभा सकती हैं और एक ही समय पर वह शैतानी भरा किरदार भी निभा सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »