20 Apr 2024, 03:54:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर राजकुमार राव आज 34 वर्ष के हो गए हैं। राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव (हरियाणा) में हुआ था। राजकुमार राव का जन्म के समय उनका नाम राजकुमार यादव था, लेकिन अभी कुछ साल पहले उन्होंने अपनी मां से सुझाव लेकर अपना नाम राजकुमार राव रख लिया।

बचपन के दिनों से ही राजकुमार का रुझान अभिनय की ओर था और वह स्कूल में एक्टिंग किया करते थे। राजकुमार अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद थिएटर से जुड गए। इसके बाद राजकुमार ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन भी किया और मुंबई चले आए।

राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म लव सेक्स और धोखा से की थी। इसके बाद राजकुमार ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस और शैतान जैसी फिल्मों में भी काम किया। इन सबके बीच राजकुमार राव ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2, चिटगॉन्ग और तलाश जैसी फिल्मों में छोटे मोटे रोल निभाये। वर्ष 2013 राजकुमार राव के करियर के लिये अहम वर्ष साबित हुआ।

इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म काय पो छे के लिए जहां राजकुमार राव सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किए गए वहीं शाहिद में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इसके बाद राजकुमार राव ने सिटीलाइटस, हमारी अधूरी कहानी ,क्वीन, डॉली की डोली, अलीगढ़, बरेली की बर्फी और न्यूटन जैसी कुछ फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया। 
 
वर्ष 2017 में प्रदर्शित फिल्म बरेली की बरफी के लिये राजकुमार राव सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों में “मेंटल है क्या, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, 5 वेडिंग्स प्रमुख है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »