29 Mar 2024, 12:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने नाम बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड कर चुके हैं राजकुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 12:06PM | Updated Date: Aug 30 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'सिटीलाइट्स', 'शादी में जरूर आना' और 'न्यूटन' जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव के अहीरवाल में हुआ था। उन्होंने गुड़गांव के ही ब्लू बैल्स मॉडल स्कूल से पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली पहुंचे और यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
 
अपने अभिनय के दम पर राजकुमार राव ने न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई बल्कि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। राजकुमार राव को बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' और 'रागिनी एमएमएस' जैसी फिल्मों से मिला लेकिन पहचान फिल्म 'काई पो छे' से मिली। फिल्मी करियर के शुरूआत में जब राजकुमार को सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अपनी मां के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग बदल दी।
 
राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार राव ने बताया था- 'मैं तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।
 
'राजकुमार रॉव पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ फिल्म 'सिटी लाइट' में साथ नजर आ चुके हैं। राजकुमार का कहना है कि जब वे क्लास टेंथ में थे तभी उनको समझ आ गया था कि वे एक्टिंग करना चाहते हैं और आगे चल कर अभिनेता ही बनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »