25 Apr 2024, 03:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तब्बू के शादी न करने की वजह बताए जाते हैं नागार्जुन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 12:28PM | Updated Date: Aug 29 2018 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का 29 अगस्त को जन्मदिन है। नागार्जुन ऐसे शख्स हैं जो एक्टर होने के साथ-साथ सफल प्रोड्यूसर और बिजनेस मैन भी है। नागार्जुन के नाम करोड़ों की संपत्ति है और एक से बढ़कर एक लग्जरी कारे भी हैं। 
 
साउथ फिल्मों के अलावा नागार्जुन बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी दोनों ही जगह शानदार पारी रही है। नागार्जुन की कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी है। जानकारी के मुताबिक नागार्जुन के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ की कीमत का बंगला है।
 
इसके अलावा नागार्जुन अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के मालिक है। यह स्टूडियो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। खुद के स्टूडियो के अलावा नागार्जुन अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल आॅफ फिल्म एंड मीडिया, हैदराबाद के प्रेसिडेंट भी हैं। इसके साथ ही एमएनएन रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं।
 
कहा जाता है कि नागार्जुन के पास महंगी कारे हैं। इन कारों में रोल्स रॉयस, बेंटले, बीएमडब्लू, रेंज रोवर और पोर्शे शामिल हैं। कुल मिलाकर नागार्जुन की संपति करीब 3000 करोड़ की बताई जा रही है। नागार्जुन ने फिल्मी करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इस फिल्म का नाम 'सुदिगुंदालु' था जो साल 1967 में रिलीज हुई थी। 
 
नागार्जुन ने दो शादिया की हैं। पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद नागार्जुन ने अमला अक्किनेनी से शादी की थी। कहा जाता है कि नागार्जुन का तब्बू से अफेयर था। हालांकि दोनों एक दूसरे से शादी नहीं कर सके क्योंकि नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। तब्बू के शादी न करने की वजह भी नागार्जुन बताए जाते हैं। कहा जाता है कि वह नागार्जुन से बेहद प्यार करती हैं जिसकी वजह से उन्होंने शादी भी नहीं की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »