24 Apr 2024, 23:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जानवरों को पिंजरे में नहीं रखा जाना चाहिए : रवीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 4:07PM | Updated Date: Aug 26 2018 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई।  संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के 'पार्क एंबेसडर' नियुक्त की गईं अभिनेत्री रवीना टंडन ने लोगों से पिंजरों में जानवरों को बंद न करने का आग्रह किया है। मुंबई चिड़ियाघर में पहली बार हम्बोल्ट पेंगुइन की मौत के बाद 43 वर्षीया अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपना क्रोध व्यक्त किया है।
 
उन्होंने शनिवार को लिखा, हमारी धरती के सह-निवासियों को जेल या चिड़ियाघरों में डालने के लिए नहीं बनाया गया है। जहां वे चाहते हैं, उन्हें छोड़ दें। मैं यहां पहली बार पेंगुइन लाने वाले इन लोगों के खिलाफ थी। ट्वीट के साथ, 'बुलंदी' की अभिनेत्री ने पेंगुइन की मौत के बारे में एक अखबार की क्लिपिंग भी साझा की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »