20 Apr 2024, 01:06:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या का पारो बनने से पहले हुआ था ‘टेस्ट इमेज’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 12:06PM | Updated Date: Aug 26 2018 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोधा अकबर, देवदास जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खां रिलीज हुई लेकिन दर्शकों को इस फिल्म में अनिल कपूर के काम के अलावा ज्यादा कुछ पसंद नहीं आया।
 
लेकिन ऐश्वर्या की एक फिल्म ऐसी है जो आज भी चर्चा में बनी रहती हैं। वो फिल्म है संजय लीला भंसाली की देवदास। फिल्म देवदास में ऐश्वर्या का पारो का किरदार भला कौन भूल सकता है। देवदास 2002 में रिलीज हुई थी। हाल ही में पारो बनीं ऐश्वर्या की एक फोटो सामने आई है। फोटो को देवदास फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लूला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 
नीता ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ''देवदास में पारो का रोल प्ले करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की टेस्ट इमेज देखें।'' फोटो में पारो बनी ऐश्वर्या बला की खूबसूरत लग रही हैं। बता दें देवदास फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में पारो का किरदार निभाने के लिए ऐश्वर्या की काफी तारीफ हुई थी।
 
इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड मिला था। साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से फिल्म में जान फूंक दी थी। बता दें फिल्म में शाहरुख का रोल पहले सलमान खान को आॅफर किया गया था लेकिन, सलमान खान ने इसे मना कर दिया था। देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की नॉवेल पर आधारित फिल्म 'देवदास' अपने दौर की सुपरहिट फिल्म थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »