20 Apr 2024, 15:05:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'राफ्ता राफ्ता' के रीमेक वर्जन में फिर साथ दिखे धर्मेंद्र और रेखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 12:05PM | Updated Date: Aug 25 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। धर्मा प्रोडक्शन्स में बनी धर्मेंद्र की फिल्म 'यमला पगला दीवाना... फिर से' का गाना 'राफ्ता राफ्ता' रिलीज हो गया है, और ये गाना वाकई कमाल-धमाल है। 'राफ्ता राफ्ता' में कई पुराने सॉन्ग का मेडली तैयार किया गया है।  इस गाने को धर्मेंद्र, सलमान खान, रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, बॉबी और सनी पर फिल्माया गया है। गाने में इसमें रेखा के साथ सलमान खान और धर्मेंद्र खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 
यही नहीं, 'राफता राफता' में सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। यह गाना साल 1973 में आई फिल्म ‘कहानी किस्मत की’ का है। उस फिल्म में धर्मेंद्र और रेखा ने लीड रोल निभाया था। बता दें इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।  2011 में आई यमला पगला दीवाना को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। हालांकि  2013 में यमला पगला दीवाना-2 कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं पंजाबी फिल्ममेकर नवनीत सिंह। जबकि प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है सनी देओल ने।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »