17 Apr 2024, 03:24:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

45 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखेंगी प्रियंका!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2018 11:59AM | Updated Date: Aug 25 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 अगस्त को परिवारवालों के सामने मुंबई में सगाई की।  प्रियंका और निक की इस सगाई ने 13 साल पहले की गई भविष्यवाणी को सच साबित कर दिया है।बॉलीवुड के फेमस एस्ट्रोलॉजर संजय बी जुमानी ने 13 साल पहले यानी साल 2005 में हमारे सहयोगी फिल्मफेयर को बताया था कि प्रियंका 36 साल की उम्र में शादी करेंगी।
 
संजय बी जुमानी की भविष्यनवाणी सच साबित हुई। खबरों के मुताबिक प्रियंका के 36वे बर्थडे पर उन्हें रिंग पहनाकर प्रपोज किया था। संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा 45 साल की उम्र में राजनीति में भी कदम रखेंगी। हालांकि, ये आने वाला वक्त ही बताएगा कि ये भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका के हवाई देश में हो सकती है। हालांकि, प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने कहा है कि मैं अपनी सोच को उस पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »