26 Apr 2024, 03:52:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिहारी युवक का किरदार निभाना अलग अनुभव होगा : सिद्धार्थ मल्होत्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 5:07PM | Updated Date: Aug 24 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' में काम करना उनके लिए एक अनूठा अनुभव होगा क्योंकि इसके लिए उन्हें खास बिहारी अंदाज में ढलना होगा।
 
सिद्धार्थ ने कहा, पर्दे पर विभिन्न किरदार निभाना हमेशा से सीखने का अनुभव रहा है और इस बार यह 'जबरिया जोड़ी' के साथ होगा। यह एक देसी अवतार है। बिहारी लड़के की भूमिका निभाना बहुत अलग होगा क्योंकि इसके लिए एक निश्चित हाव-भाव और बोलने का लहजा सीखना होगा।
 
फिल्म में वह 'हंसी तो फंसी' की सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगे। उन्होंने कहा, मैं परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि हम गहन दोस्ती साझा करते हैं। यह निश्चित रूप से 'धामकेदार' फिल्म होगी। प्रशांत सिंह निर्देशित 'जबरिया जोड़ी' पटना की पृष्ठभूमि पर बनी है। फिल्म बालाजी टेलीफिल्मस और कर्मा मीडिया एंटरटेंमेंट द्वारा सह-निर्मित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »