25 Apr 2024, 14:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर' में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली जिम्मी शेरगिल और माही गिल की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। इस बार ये सफल जोड़ी निर्माता अजय सिंह की मिस्ट्री फिल्म 'फैमिली आॅफ ठाकुरगंज' में दिखने वाली है, जिसकी कहानी प्यार और विचारधारा के टकराव पर केंद्रित है। इस बारे में अजय सिंह ने बताया कि 'फैमिली आॅफ ठाकुरगंज' एक रोमांचक फिल्म है। 
 
इसके लिए जिम्मी शेरगिल और माही गिल परफैक्ट हैं। इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा और नंदिश सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की सबसे अहम बात ये भी है कि इसकी कहानी 'घायल', 'दामिनी', 'अंदाज अपना अपना', 'दबंग', 'दबंग 2' जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिख चुके दिलीप शुक्ला ने लिखा है।  फिल्म को मनोज झा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2 सितंबर से शुरू हो जाएगी। 
 
मालूम हो कि अजय सिंह रांची (झारखंड) के सफल व्यापारी हैं। वह बचपन से ही फिल्मों के लिए जुनूनी है और उनका यही जुनून उन्हें बॉलीवुड खींच लाया और उन्होंने लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के नाम से प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत की है।  इसी बैनर तले वे पहली फिल्म 'फैमिली आॅफ ठाकुरगंज' प्रोड्यूस कर रहे हैं।  
 
निर्माता अजय सिंह की मानें तो उनकी इस फिल्म में प्यार और विचारों के टकराव के अलावा स्नेह और संगीत के रंग भी हैं मनोरंजन के साथ-साथ कहानी आज की व्यवस्था पर प्रश्न भी खड़ा करती है। इस कहानी में हमें परिवार दिखा, रिश्ते दिखे, मनोरंजन दिखा, अच्छाई-बुराई के बीच लड़ाई दिखी, रोमांस और संगीत दिखा और इन सब रंगों के साथ रिश्तों की जोर-आजमाइश दिखी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »