28 Mar 2024, 14:28:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ‍फिल्‍म जगत से गुरुवार को एक और बुरी खबर सुनने को ‍मिली। बॉलीवुड के जाने माने डांसर अभिजीत शिंदे ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्‍महत्‍या कर ली। अभिजीत का शव के पास से एक नोट मिला है, ‍जिसमें ‍लिखा है ‍कि उनके बैंक अकाउंट को उनकी बेटी के नाम ट्रांसफर कर दिया था। पु‍लिस इस मामले की जांच में जुट गई है। डेड बॉडी को पुल‍सि ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
रणबीर कपूर और रणवीर ‍सिंह के साथ कर चुका है काम
बता दें ‍कि अभि‍जीत एक बेहतरीन डांसर थे जो अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर ‍सिंह के साथ डांस कर चुके हैं। अ‍िभ‍जीत काफी समय से परिवार वालों से दूर रहे थे और काम ना मिलने की वजह से परेशान थे। यही वजह थी कि वो डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। घटना के वक्‍त कमरे का दरवाजा खुला था जिसकी वजह से घटना की जानकारी आसपास रह रहे लोगों को लग गई। लोग जब तक कमरे में पहुंचे वह फंदा लगा चुके थे। इसके बाद पु‍लिस को सूचना दी गई। 
 
पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अभिजीत ने सुसाइड क्यों किया है फिलहाल जांच जारी है। पुलिस के मुता‍बिक शिंदे की पत्नी तीन महीने पहले घर छोड़ अपने मायके चली गई थी। शिंदे की पत्नी तीन साल की बेटी को भी शिंदे से मिलने नहीं देती थीं जिसके चलते शिंदे काफी परेशान रहता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »