26 Apr 2024, 02:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने की सगाई, मुंबई में हुई रस्में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2018 3:59PM | Updated Date: Aug 18 2018 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगस्त। अदाकारा प्रिंयका चोपड़ा और उनके प्रेमी एवं अमेरिकी गायक निक जोनस की सगाई का जश्न पूरी धूमधाम से शुरू हो गया है। खबरों के अनुसार, प्रियंका के जुहू स्थित घर पर आज सुबह रोके की रस्म अदा की गई, जहां दोनों पारंपरिक पहनावे में नजर आए। इससे पहले एक पंडित को उनके घर में जाते हुए भी देखा गया था, जिनके पीछे एक व्यक्ति मिठाई के डिब्बे ले जाता भी दिखा।
 
निक (25) गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ मुंबई पहुंचे थे। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खुद प्रियंका (36) उनको लेने पहुंची थीं। प्रियंका की बहन एवं अदाकारा परिणीति चोपड़ा भी आज यहां पहुंची। प्रियंका और निक के आज शाम अपने परिवार और दोस्तों को एक पार्टी देने की भी खबरें भी हैं। दोनों ने जुलाई में एक दूसरे से सगाई की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »