26 Apr 2024, 00:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लोगों को वर्जिनिटी को आधार बनाना बंद करना चाहिए: करण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 11:49AM | Updated Date: Aug 17 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।  हाल ही में करण से उनके र‍ेडियो शो पर वर्जिनिटी को लेकर सवाल किया गया।  इस पर करण ने साफ कह दिया, ये कभी रिश्ते का आधार नहीं होना चाहिए। बता दें करण के रेडियो शो में इस बार चर्चा का टॉपिक 'बोल्ड लव एडवाइज' था।
 
करण ने कॉलर को सलाह देते हुए कहा, किसी भी रिश्ते की शुरूआत 'बेहूदी उम्मीदों' के साथ नहीं होनी चाहिए। लोगों को वर्जिनिटी को आधार बनाना बंद करना चाहिए और किसी भी व्यक्ति के बारे में उसकी सेक्सुअल लाइफ से राय न बनाएं।  करण ने कहा, यह साल 2018 है और रिश्तों के बीच कोई ऐसी बेतुकी उम्मीदें ना लाएं।  मैं कहना चाहता हूं कि आपका साथी इंसान है, कोई पावरोटी का पिंड नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »