29 Mar 2024, 19:53:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हिंदी सिनेमा में उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता हैं। आइटम सॉन्ग 'आओ राजा...' के बाद वह बॉलीवुड की पाप्युलर एक्ट्रेस में शुमार हो गईं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार चिंत्रांगदा अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
 
जोधपुर में जन्मीं चित्रांगदा का यूपी के मेरठ से भी एक खास नाता है।  चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनके पिता निरंजन सिंह आर्मी में अफसर थे। वह जब छोटी थी तो उनके पिता यूपी के मेरठ में तैनात थे। वह एक पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं। जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई तो चित्रांगदा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद उन्हें एक सॉन्ग वीडियो के लिए चुना गया। 
 
गुलजार के 'सनसेट' नाम के इस वीडियो सॉन्ग पर जब बॉलीवुड निर्देशक सुधीर कुमार का ध्यान चित्रांगदा पर गया तो उन्होंने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन कर लिया। चित्रांगदा ने साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनके बड़े भाई एक गोल्फर हैं जिनका नाम दिग्विजय सिंह है। यही नहीं, चित्रांगदा सिंह ने शादी भी एक गोल्फर से ही की है। चित्रांगदा सिंह की शादी हालांकि ज्यादा दिन नहीं चली और किन्हीं कारणों से इनका साल 2014 में तलाक हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »