29 Mar 2024, 17:29:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पांचवें कीमो के बाद इरफान की हालत खराब , अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2018 11:35AM | Updated Date: Aug 17 2018 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज एक्टर इरफान खान पिछले करीब 2 महीनों से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने, इसकी जानकारी साझा की थी। कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि इरफान का छठा और आखिरी किमो किया जा चुका है। इससे पहले उनके 5 किमो किए जा चुके हैं। जिस वजह से वह काफी कमजोर हो चुके हैं। खबर यह भी है की पांचवें कीमो के बाद से ही इरफान के शरीर में बिल्कुल भी ताकत नहीं है इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इरफान खान ने खुद शेयर की जानकारी
गौरतलब है कि इरफान खान ने हाल ही में एक वेबसीरिज गोरमिंट में काम करना शुरू किया था। लेकिन अब अपने स्वास्थ्य के कारण उन्होंने यह वेब सीरिज छोड़ दी है। इरफान खान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है। सीरिज को छोड़ते हुए इरफान ने कहा कि उन्हें इस सीरीज में काम करके काफी मजा आया।
 
हाल ही में दिया इंटरव्यू
हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में इरफान खान बताया,'कैंसर के इलाज के साथ किस तरह जिंदगी को देखने के उनके नजरिए में अंतर आया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें समझ में आ गया है कि हर व्यक्ति की जिंदगी कितनी अनिश्चित है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »