20 Apr 2024, 03:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टोरंटो फिल्म समारोह में शामिल होगी ‘बुलबुल कैन सिंग’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2018 12:46PM | Updated Date: Aug 16 2018 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रीमा दास की असमिया फिल्म 'बुलबुल कैन सिंग' टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2018 में दिखायी जायेगी। यह फिल्म टोरंटो फिल्म समारोह के 'समकालीन विश्व सिनेमा' के प्रतियोगिता खंड में दिखायी जाएगी। इससे पहले लेखक, निर्माता-निर्देशक रीमा दास की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म 'विलेज राकस्टार' जिसे राष्ट्रीय सम्मान भी मिला है, टोरंटो फिल्म समरोह में दिखायी गयी थी।
 
रीमा ने यह फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' के ही तरह स्वतंत्र रूप से बनायी है। टोरंटो में अपनी फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने यूनीवार्ता को कहा कि 'विलेज स्टार' के बाद एक बार फिर उनकी नयी फिल्म के टोरंटो फिल्म उत्सव में पहुंचना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है, यह उनके लिए एक तरह से घर वापसी है। 'बुलबुल कैन सिंग' सफलता असफलता और प्रेम और असफलता के विभिन्न पड़ावों से गुजरती हुई असम की एक किशोरी बुलबुल की कहानी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »