19 Apr 2024, 03:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेता प्रतीक बब्बर, नीतेश तिवारी की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ शामिल होने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित होगी। फिल्म में प्रतीक नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे और उन्होंने पहले ही बास्केटबाल और फुटबॉल का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।
 
प्रतीक ने कहा, मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। साजिद नाडियाडवाल बहुत सहायक रहे हैं और मैं हमेशा से उनका आभारी हूं। मैं नीतेश तिवारी के साथ काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। फिल्म 'दंगल' से चर्चित हुए तिवारी श्रेयस जैन के साथ 'बरेली की बर्फी' के सह-लेखक हैं, जो अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित थी। वहीं प्रतीक इन दिनों महेश मांजरेकर की अगली फिल्म 'देवीदास ठाकुर' के लिए उत्साहित हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »