16 Apr 2024, 12:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भारत जब आजाद हुआ तब तक हिन्दी सिनेमा काफी तरक्की कर चुका था। सिनेमाघरों में पूरे उत्साह के साथ फिल्में देखी जाती थीं। ऐसे में ये जानना भी दिलचस्प है कि जब पूरा देश 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी के जश्न में डूबा था, उस दिन कौन सी हिन्दी फिल्म रिलीज हुई थी।
 
इत्तेफाक से भारत की आजादी के दिन शुक्रवार था और जो फिल्म रिलीज हुई उसका नाम था शहनाई। इस फिल्म को पीएल संतोषी ने निर्देशित किया था और इसमें मुख्य भूमिका निभाई थी किशोर कुमार, इंदुमती, राधाकृष्णन और रेहाना ने। इसका म्यूजिक सी रामचंद्रा ने दिया था। शहनाई साल 1947 की पांच सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी।
 
फिल्म का विज्ञापन भी उस समय के प्रमुख अखबारों में दिया गया था। ये एक फीचर स्टोरी थी। फिल्म में 9 गाने थे। आजादी के दिन रिलीज हुई एक और फिल्म का जिक्र मिलता है। ये फिल्म है मेरा गीत। इसमें सुशील कुमार और नसीम जूनियर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन इस फिल्म के बारे में अधिक विस्तार से जानकारी नहीं मिलती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »