19 Apr 2024, 02:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रियलिटी शो में सोनाक्षी सिन्हा ने परिवार के रहस्य खोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 4:47PM | Updated Date: Aug 10 2018 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने एक रियलिटी शो में खुलासा किया कि उनके परिवार के बंगले का नाम रामायण क्यों रखा गया। सोनाक्षी गायिकी रियलिटी शो इंडियन आइडल 10 के एक एपिसोड की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान उन्होंने यह खुलासा किया। सोनाक्षी शो के शीर्ष 10 प्रतिभागियों की गायकी से काफी प्रभावित हुईं। एक प्रतिभागी इंदिरा दास की प्रस्तुति के बाद सोनाक्षी ने उनकी तारीफ की।
 
इसके बाद इंदिरा की मां ने उनसे उनके बंगले के नाम के बारे में पूछा। इस पर सोनाक्षी ने कहा, कई लोगों ने मुझसे यह सवाल किया है, लेकिन मैं पहली बार इसका जवाब दे रही हूं। मैं और मेरी मां घर में बाहरी व्यक्ति हैं, क्योंकि मेरे पिता (शत्रुघ्न सिन्हा) के तीन भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और हमारा नाम इनसे अलग है।
 
उन्होंने कहा, मेरे भाइयों का नाम लव और कुश है, इसलिए हमारे घर के लिए रामायण हमें एकदम सही लगा। यह बात दीगर है कि हम कभी-कभी रामायण के अंदर महाभारत होते भी देखते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »