29 Mar 2024, 11:21:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा देश की सबसे लोकप्रिय जोड़ी हैं, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम के लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में राष्ट्रीय टीम की आधिकारिक तस्वीर में अनुष्का की मौजूदगी ने कई लोगों को नाराज़ कर दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम विराट की अगुवाई में फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है जहां मंगलवार को राष्ट्रीय टीम की लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने मेजबानी की। यहां कप्तान विराट की पत्नी अनुष्का भी मौजूद थीं।
 
हालांकि जिस बात ने राष्ट्रीय टीम के प्रशंसकों को नाराज़ किया वह अनुष्का की भारतीय टीम की आधिकारिक फोटो में मौजूदगी को लेकर है। उच्चायोग में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी और कोच रवि शास्त्री ने अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाई। इस तस्वीर में सभी खिलाड़ियों ने आधिकारिक ड्रैस कोड का भी पालन किया।
 
इस तस्वीर में किसी अन्य खिलाड़ी की पत्नी या गर्लफ्रेंड भी नहीं है लेकिन सबसे आगे कप्तान विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का मौजूद हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने ट्विटर पर इस तस्वीर को साझा किया है। हालांकि सोशल साइट पर लोगों ने अनुष्का की भारतीय टीम की आधिकारिक तस्वीर में यह कहकर अालोचना की है कि उन्हें विराट की पत्नी होने के कारण विशेष अधिकारिक दिये गये हैं जो गलत है।
 
हाल ही में बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के अंत तक क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को भारतीय टीम के साथ दौरा करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। ऐसे में अनुष्का की मौजूदगी कोे लेकर अधिक सवाल उठ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »